फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो झोपड़ी में लगी आग, सात पशु जल कर मरे, कुंतलों अनाज जला

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। उड़ेलापुर में मंगलवार सुबह दो झोपड़ियों में आग लग गई। इसमें सात मवेशी जलकर मर गए। गृहस्थी और क्विंटलों अनाज जलकर राख हो गया। सूचना के काफी देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को ग्रामीणों ने नाराज होकर वापस कर दिया। आगजनी की सूचना पर तहसील के किसी अधिकारी के न पहुंचने से भी लोगों में रोष है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 11:30 बजे के करीब उड़ेलापुर निवासी हरिशंकर दुबे की झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में बंधी दो भैंसें, चार बकरियां, एक गाय जलकर मर गई। इसके साथ ही अनाज, गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग ने पड़ोस में रविंद्र दुबे के छप्पर और झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। उसमें रखा गेहूं, लहसुन और नगदी जल गई। ग्रामीणों ने आग लगने की जानकारी यूपी 112 व फायर ब्रिगेड को दी। पुलिस के समय से पहुंच जाने पर ग्रामीणों ने गांव के सबमर्सिबल पंप चालू कर आग बुझाने का प्रयास किया। कापी देर बाद पहुंची दमकल को गांव के बाहर से ग्रामीणों ने वापस कर दिया। नवनिर्वाचित प्रधान रोहित कुमार ने गांव में आगजनी की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें