फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला किसानों को कीटों से अनाज सुरक्षित करने के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा में महिला किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान महिलाओं को अनाज भंडारण व हानिकारक कीटों से बचाव की तकनीक बताई गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला कृषि केंद्र परवाहा पर महिला किसानों के एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान गृह वैज्ञानिक डॉ. रश्मि यादव ने बताया कि अनाज की कटाई के बाद सबसे बड़ी समस्या महिलाओं के द्वारा अनाज को रखने और हानिकारक कीटों से बचाने की आती है। इसके लिए उन्होंने महिलाओं को भंडारित अनाज के लिए प्रमुख कीटों की पहचान और उन पर नियंत्रण व बचने के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि घरेलू नुस्खे जैसे नीम की पत्तियों व छाल, माचिस की डिब्बी, लहसुन व नमक का प्रयोग कर आसानी से कीटों पर नियंत्रण किया जा सकता है। अनाज को छह से नौ माह तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें