अयाना (औरैया)। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए अफसर सड़क पर उतर पड़े। सोमवार को एसडीएम अजीतमल में अयाना कस्बे में खुद खड़े होकर दीवारों में वॉल पेटिंग कराई। बैनर और पोस्टरों को खंभों और दीवारों से हटवाया गया।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अयाना कस्बे में सोमवार को एसडीएम अजीतमल रामजीवन ने अयाना की गलियों में घूमकर पार्टी और नेताओं से संबंधित वाल पेटिंग, बैनर, पोस्टर को हटवाया। दीवारों में पार्टी के चुनाव निशान को भी वॉल पेंटिंग के जरिए मिटाया।
बिजली के पोल, स्कूल के बोर्ड में पार्टी के रंग कलर होने के कारण वाल पेटिंग कराई। इस दौरान अयाना थाने के एसआई विनोद कुमार, एसआई हितेश कुमार मौजूद रहे।