फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटसू में संदिग्ध परिस्थिति में अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। अटसू में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक के परिजन शादी समारोह में फिरोजाबाद गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मोहल्ला रामनगर निवासी रमेश शर्मा (52) पुत्र रामदुलारे बारात घर के कमरों में परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार को उसके घर के सभी लोग शादी समारोह में फिरोजाबाद गए हुए थे। घर के बाहर वह बरामदे में चारपाई पर लेटा था। शनिवार की सुबह काफी देर तक न उठने पर लोगों ने उसे उठाने के लिए आवाज लगाई। कोई आवाज न आने पर जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। मोहल्ले वालों ने सूचना पुत्रों और कोतवाली पुलिस को दी। अटसू चौकी प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र कमल शर्मा ने कोतवाली पुलिस को मौत की फौती सूचना दी। कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत होने का कारण पता चल सकेगा।

अजीतमल। रमेश की मौत पर कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। रमेश शराब का आदी था। शुक्रवार की शाम तक वह कस्बे में देखा गया था। शनिवार की सुबह दो लोगो द्वारा उसे अटसू लाकर उसके बरामदे में बिछी चारपाई पर लिटाए जाने की चर्चा भी गर्म रही। चर्चा यह भी कि कुछ लोगों ने उसे इटावा के थाना बकेवर अंतर्गत महेवा कस्बे हाइवे की सर्विस रोड पर मृत पड़े देखा था। चर्चा रही कि कुछ लोग उसे यहां से ले गए और सुबह उसे चारपाई पर डाल गए। लोग अधिक शराब पीने से उसकी मौत मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-घर में अकेला था, परिजन शादी समारोह में गए थे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें