फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अछल्दा में जाम बना मुसीबत, प्रशासन बना मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। कस्बे में आए दिन लगने वाला जाम लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। पैदल निकलना तक मुश्किल है। जनता की इस मुसीबत का प्रशासन अब तक कोई कारगर हल नहीं निकाल पाया है।
विज्ञापन



अछल्दा रेलवे क्रासिंग पर जाम लगना कोई नई बात नहीं है। यहां रेलवे क्रासिंग के पास आयेदिन जाम लगता है। जाम लगने के बाद गेटमैन को भी क्रासिंग गेट बंद करने में परेशानी होती है। गेट बंद न होने से ट्रेनों को भी आउटर पर ही रोकना पड़ता है। मुसीबत यहीं पर कम नहीं होती। जाम का नुकसान व्यापारियों को भी उठाना पड़ता है। हरीगंज बाजार, नहर बाजार दोनों इलाकों में जाम लगता है। जिम्मेदार इस समस्या का कोई हल तक नहीं ढूंढ पाए हैं। लोगों ने जिलाधिकारी से जाम की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।


अछल्दा। आए दिन जाम के चलते लोग परेशान थे, जिसके बाद तत्कालीन डीएम ने कस्बे में भारी वाहनों की नो एंट्री लगा दी थी। इससे लोगों को राहत भी मिली लेकिन नो एंट्री हटते ही यह समस्या फिर से खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जाम से निजात का कारगर हल अभी तक नहीं निकला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें