फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन का चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शनिवार को सुबह नौ बजे से तीन बजे तक होगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होने वाले मतदान में छह पदों पर 18 प्रत्याशी भाग्य आजमाएंगे।
विज्ञापन



एल्डर्स कमेटी के संयोजक हृदय नारायण पांडेय, सदस्य अरुण चतुर्वेदी, सुरेश कुमार मिश्रा, अमर सिंह सेंगर, प्रेम शंकर मिश्रा ने बैठक में यह निर्णय लिया कि मतदान स्थल पर कोई भी वोटर मोबाइल फोन लेकर प्रवेश नहीं करेगा। मतपत्र भी प्रत्येक दशा में बैलेट बॉक्स में डालकर निकलेगा। पुलिस अधिकारियों से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई है। शुक्रवार को प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने की कवायद करते रहे। डीबीए प्रवक्ता शिवम शर्मा ने बताया कि मतदान में केवल 294 मतदाता हिस्सा ले सकेंगे। उन्होंने सभी वकीलों से बार काउंसिल का पहचान पत्र साथ में लाने को कहा है।
विज्ञापन



-छह पदों पर 18 प्रत्याशी आजमा रहे हैं भाग्य
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें