एरवाकटरा (औरैया)। एक हादसे में जान गंवाने वाले होमगार्ड के परिजनों को शुक्रवार को जिला कमांडेंट ने विभाग के लोगों के चंदे से 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। पुत्र को नौकरी में लगवाने का आश्वासन दिया है।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के चिकटा गांव निवासी होमगार्ड हरपाल को 17 नवंबर 2018 को बेला थाने साइकिल से ड्यूटी पर जाते समय टेंपो ने टक्कर मार दी थी। सैफई में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को होमगार्ड के जिला कमांडेंट कृष्णानंद राय, यादवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार, अरविंद सक्सेना आदि ने स्टाफ से चंदा कर कुल 80 हजार रुपये मृतक की पत्नी सुधा को सौंपी।
साथ ही विभाग की ओर से पांच लाख रुपये दिलाने और पुत्र को नौकरी दिलाने का वादा भी किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह यादव, सपा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र, सुनील यादव, लल्ला सिंह, दीपू सिंह आदि मौजूद रहे।
-सास-ससुर को सात-सात वर्ष का कारावास, जुर्माना भी किया
-बिधूना थाना क्षेत्र के गांव चिरकुआं का मामला
अमर उजाला ब्यूरो