कंचौसी (औरैया)। कंचौसी व फफूंद रेलवे स्टेशनों के बीच घसा का पुरवा-नौंगवा के किनारे बनाए जा रहे रेल फ्रेट कॉरिडोर के चलते नाला बंद कर दिया गया है। इससे बस्ती के घरों से निकलने वाला गंदा पानी और बरसाती पानी लोगों के खेतों में भर रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
घसा का पुरवा और नौंगवा के किसानों अनिल कुमार, संतोष कुमार, रामेश्वर दयाल, प्रताप सिंह, संजू कुमार, किशन लाल, सतीश कुमार, पूरन सिंह, श्याम सुंदर आदि ने बताया कि घरों से निकले गंदे पानी और बरसाती पानी के निकासी के लिए नाला बनाया गया था, जो कॉरिडोर के निर्माण के चलते बंद कर दिया गया है।