फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए स्वयंसेवकों ने इकट्ठा किया चंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। केरल में आई प्राकृतिक आपदा के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में नगर के बाजार में भ्रमण कर धन एकत्रित किया गया। एकत्रित धन से केरल के बेघर लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन


केरल में पिछले दिनों आई बाढ़ से लाखों लोग बेघर हो गए हैं। लगभग चार सैंकड़ा लोगों की मौत हुई है। लाखों लोग बेघर हुए हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में बनाए गए 3,274 राहत शिविरों में 10 लाख से अधिक लोग ठहरे हुए हैं। प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए देश भर से लोग सहायता भेज रहे हैं।

इसी क्रम में नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में रविवार को एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने बाजार में भ्रमण कर चंदा एकत्रित किया। इस दौरान नगर संघ चालक अशोक सोनी ने बताया कि एकत्रित चंदे की धनराशि से केरल के बाढ़ पीड़ित लोगों को सहायता सामग्री पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान सीताराम हूंका नगर कार्यवाह, महेश, पुनीत अग्रवाल, शिवकुमार बुधौलिया, सोहन गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, महेंद्र सोनी, कैलाश पाटकर, रविशंकर पाटकार, आनंद कुशवाहा, अजय सेंगर, अनिल मित्तल, अंशू श्रीवास्तव, श्रवण श्रीवास्तव, दिनेश लोहिया, अब्दुल कय्यूम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


एकत्रित धन से केरल के बेघर लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें