अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।
शहर के कांशीराम कॉलोनी निवासी एक युवक को पंजाब नेशनल बैंक की ओर से लोन की धनराशि रिकवर करने को नोटिस भेजा गया है। अहम बात यह है कि जिस युवक को नोटिस भेजा गया है उसका बैंक में खाता ही नहीं है। इसके बावजूद रुपये की वसूली के लिए अमीन रोज उसके प्रतिष्ठान पर पहुंचकर रुपये की अदायगी न करने पर गिरफ्तार करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित युवक ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
डीएम श्रीकांत मिश्रा को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित युवक हिमांशु ने बताया कि वह शहर में एसपी आवास के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहता है। नरायनपुर मोहल्ले के पास वह एक छोटी सी पेटी रखकर पान मसाला, चाय आदि का काम करता है। बताया कि उसको पंजाब नेशनल बैंक की ओर से मार्च में 25 हजार रुपये रिकवरी के लिए अमीन से नोटिस भिजवाया गया। नोटिस देखते ही उसके होश उड़ गए। बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक में खाता ही नहीं है और न ही उसने कभी कोई लोन लिया है। ऐसे में उसको 25 हजार रुपये का नोटिस क्यों भेजा गया। पीड़ित ने बताया कि उक्त नोटिस में 31 मार्च 2015 को परचून की दुकान के लिए 25 हजार रुपये के लिए गए ऋण को जमा करने की चेतावनी दी गई। वहीं पीड़ित युवक के पिता रामबिहारी ने बताया कि उसके पुत्र हिमांशु व उसी के नाम का दूसरा व्यक्ति भी है। जो कखावतू गांव का रहने वाला है। लोन लेने वाले फार्म पर भी उसी की ही फोटो चस्पा है। पीड़ित हिमांशु ने बताया कि इस बाबत उसने अमीन को भी पूरी जानकारी दी है। इसके बावजूद अमीन उस पर रुपये जमा करने का दबाव बना रहा है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि जल्द ही रुपये जमा न किए तो उसे जेल में भेज दिया जाएगा।
- बैंक में खाता नहीं, रिकवरी के लिए भेजा नोटिस
- एक ही नाम के युवक न कराया लोन
- दूसरे के पते पहुंच अमीन रुपये जमा करने का बना रहा दबाव
फोटो03एयूआरपी 06- शिकायती पत्र देने जाता पीड़ित युवक हिमांशु
फोटो03एयूआरपी 06- शिकायती पत्र देने जाता पीड़ित युवक हिमांशु