फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कानपुर देहात के एक गांव की रहने वाली युवती ने सहायल थाने में तैनात रहे एक दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। एएसपी के आदेश पर रविवार देर शाम सदर कोतवाली पुलिस ने दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



एएसपी कमलेश दीक्षित को दी तहरीर में युवती ने कहा है कि थाना सहायल में तैनात रहे उपनिरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा से बहन के मुकदमे के सिलसिले में नवंबर 2017 मुलाकात हुई थी। मुकदमे में मदद का भरोसा देकर दरोगा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। खुद की तबीयत खराब बताकर मदद के लिए अपने कमरे पर रोककर भी दुष्कर्म किया। शादी की बात कहकर धोखे में रखा और सालभर तक शारीरिक शोषण किया।


एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी उपनिरीक्षक संतोष मिश्रा बिना किसी सूचना के नदारद हैं। युवती की शिकायत पर दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। सीओ सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। जांच रिपोर्ट आने पर हकीकत का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-कानपुर देहात की युवती ने सालभर शोषण का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें