फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को हुई अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर पहुंची डायल यूपी 100 पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को कानपुर रेफर कर दिया।
कानपुर नगर के मोहल्ला विजयनगर फजलगंज निवासी अशोक (40) पुत्र राम रतन भाई एवं रिश्तेदारों के साथ बुधवार शाम लगभग 4:30 बजे कार से जालौन में बहन नीता को चौथी की विदा कराने जा रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र में खानपुर चौराहा पर कार खड़ी करने के बाद कुछ सामान लेने के लिए पैदल रोड पार करने लगा कि तेज गति से गुजर रहे टेंपो चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, चालक टेंपो समेत भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जालौन जिले के थाना कुठौंद क्षेत्र के ग्राम खेरा मुस्तकिल निवासी शिवम (19) पुत्र राजेंद्र कुमार गांव के ही आजाद सिंह (19) पुत्र रघुवीर सिंह के साथ बुधवार शाम लगभग 4:30 बजे औरैया से बाइक से गांव जा रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र में देवकली मंदिर के सामने पहुंची तेज रफ्तार एक ऑटो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी 100 पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने शिवम व एक अन्य को कानपुर रेफर कर दिया। आटो को देवकली चौकी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक भागने में कामयाब रहा।
अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन घायल, दो रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें