औरैया। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को खोया मंडी पर छापे मारे। कर्मचारियों को साफ सफाई और गुणवत्ता के निर्देश दिए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र, माताशंकर, सुनील कुमार ने खोया मंडियों में छापे मारे। शनिवार को मानापुरवा स्थित सूरज सिंह, दीपांकल, अखिलेश, मुकेश की खोया भट्टियों का निरीक्षण किया। नवाब नगर स्थित राजकुमार, बनकेपुरवा स्थित राजू राजपूत की भट्टियों को देखा। टीम ने बिधूना स्थित आशीष कुमार की बेसन उत्पादन इकाई का निरीक्षण कर स्वच्छता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर भट्टी संचालकों को निर्देश दिए गए। साथ ही बताया कि साफ सफाई न होने पर नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस का जवाब न देने वाले भट्टी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि खाद्य कारोबार्री एवं उपभोक्ता को जागरूक करने का अभियान भी साथ में चलता रहेगा।
-साफ सफाई और गुणवत्ता के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो