फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में भी लहराएगा भाजपा का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को जनपद आए क्षेत्रीय मंत्री कृष्ण मुरारी शुक्ल ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा की तरह निकाय चुनाव में भी जनपद की सभी 10 पालिका सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए शुक्ल ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से जनता के बीच जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। कहा कि परिसीमन दीपावली से पूर्व आने की संभावना है, इसके साथ ही दावेदार भी मैदान में आ जाएंगे और नवंबर में चुनाव के परिणाम सभी के सामने होंगे।

क्षेत्रीय मंत्री के मुताबिक केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाएं पार्टी की जीत का आधार बनेंगी। प्रदेश सरकार किसानों और व्यापारियों के हित में काम कर रही है। भाजपा का शासन आने के बाद कानून व्यवस्था भी पहले की अपेक्षा सुधरी है।
विज्ञापन


यही वजह है कि पार्टी निकाय चुनाव के परिणाम को भी लेकर आश्वस्त है। भाजपा के नगर पालिका में आते ही शहर का भी विकास होना तय है। कहा कि क्षेत्र में काम न करने वाले सभासदों का टिकट इस बार कट भी सकता है। पार्टी सिर्फ मेहनती और ईमानदार लोगों को ही टिकट देगी। इससे पूर्व पार्टी की बैठक में नागेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, अनिल बहुगुणा, शैलेंद्र पांडे, लक्ष्मणदास बवानी, किशोरी बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय मंत्री कृष्ण मुरारी ने की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें