फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दीप जलाकर 18 बलिदानियों को किया गया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भारत प्रेरणा मंच के नेतृत्व में शुक्रवार को देवकली मंदिर के निकट स्थित स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर बलिदानियों को याद किया गया। इस मौके पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए मौजूद लोगों ने बलिदानियों की गाथा को सुना। उनके पराक्रम पर लोगों ने अपने विचार रखे। वहीं कविता पाठ भी किया गया।
विज्ञापन

संस्था के महासचिव अविनाश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रथम स्वाधीनता संग्राम में 24-25 जून 1857 को औरैया के रणबांकुरों ने अंग्रेजी सरकार के विरुद्ध जंग का खुला एलान किया। औरैया और बेला तहसील पर हमला कर दोनों तहसीलों को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र करा लिया था। लगभग छह महीने तक औरैया ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र रहकर स्वदेशी सत्ता का सुख भोगा था। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि अजय अंजाम ने कविताओं के माध्यम से बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कैप्टन वीडी यादव, कुंवर सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह सेंगर, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, केके चतुर्वेदी, लाली वर्मा, अजय गुप्ता, कपिल गुप्ता, आशीष चौबे, गोपाल पांडे, विशाल दुबे समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें