औरैया। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की ओर से धरना प्रदर्शन की रूप रेखा तैयार की गई है। पांच दिसंबर को इसके आयोजन के साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्री ज्ञापन भी दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण व वेतन भुगतान में तेजी नहीं आ रही है। एरियर के लिए शेष विद्यालयों का भुगतान जल्द सुनिश्चित हो। वेतन भुगतान माह के पहले सप्ताह में सुनिश्चित हो। संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षकों का वेतन भुगतान किया जाए। शिक्षकों से जुड़ी 13 समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन की योजना संगठन की ओर से बनाई गई है। पांच दिसंबर को धरना दिया जाएगा। जिसके समापन पर अधिकारियों को 13 सूत्रीय ज्ञापन देकर समस्या से विस्तार पूर्वक अवगत कराया जाएगा।