फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस इंडिया डांस के लिए आडीशन देने उमड़े प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। होली पर्व के मौके पर जिले में डांस इंडिया डांस प्रतियोगिता होगी, जिसके लिए प्रतिभागियों का चयन रविवार को किया गया। पहले दिन पचास से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन



समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के द्वारा 24 मार्च को श्री पोरवाल धर्मशाला में होने जा रहा है। इस मौके पर रविवार को प्रतिभागियों का चयन किया गया। कार्यक्रम संयोजक आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि पचास से अधिक प्रतिभागियों ने प्रदर्शन किया। बताया कि बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को खुले मंच पर साझा कर उनके मनोबल व उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता के अलावा मंच पर विशेष प्रस्तुतियां भी होंगी, जिसमें सर्जिकल स्ट्राइक, बनारस के विशेष कलाकारों द्वारा शिव तांडव, भस्म आरती, अघोरी नृत्य, शिव पार्वती की आकर्षक झांकियां व मनोहारी नृत्यों की प्रस्तुतियां, होली आई रे, पुलवामा में शहीद वीर सैनिकों को सलाम, युगल नृत्य व फूलों की होली, औरैया नगर की विशेष प्रतिभाओं व समाजसेवियों का सम्मान एवं विभिन्न सांस्कृतिक व मनोरंजक रंगारंग हास्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक डॉ. सक्षम सेंगर एडवोकेट, गोपाल गुप्ता, सभासद छैया त्रिपाठी, रामचंद्र सोनी, सीमा पोरवाल, यूविका पोरवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी कपिल गुप्ता, विशाल दुबे, अभिषेक गोयल, महिला शाखा तुलसी की अध्यक्ष मीरा गुप्ता, जूनियर अनमोल के अध्यक्ष लक्ष्य दीक्षित, अनुराग गुप्ता, ज्ञान सक्सेना, आलोक गुप्ता, आदित्य पोरवाल, आर्यन दुबे, रानू पोरवाल, अजय शुक्ला, शिवम पोरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पहले दिन सौ से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें