फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19421 छात्रों में बटेगी साढ़े पांच करोड़ से छात्रवृति

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में रविवार को छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम किया गया। इसमें कक्षा नौ से लेकर डिग्री तक के 19,421 छात्र-छात्राओं को लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति बांटी गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष, डीएम, सीडीओ ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन



चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि समाज के शोषित, गरीब तबके के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा शिक्षित करने का सरकार ने बीड़ा उठाया है। छात्रवृत्ति की प्रक्रिया आनलाइन होने से फर्जीवाड़े पर रोक लगी है। डीएम श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि गरीब तथा उच्च तबके को सामान शिक्षा दिलाना ही सरकार की प्राथमिकता है। अतिथियों का समाज कल्याण अधिकारी ने स्वागत किया। इस मौके पर सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी, सदर ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी श्रीभगवान, डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह, पीडी जीपी गौतम आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



-समाज कल्याण विभाग ने शिविर लगाकर चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें