फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचर नृत्य प्रतियोगिता में डकोर की टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड (कृभको) की ओर से हुई चाचर नृत्य प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन पर डकोर की टीम विजेता रही, जबकि बरौली (हमीरपुर) की टीम उपविजेता और कुसमिलिया की टीम को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


शुक्रवार को डकोर के इंदेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित चाचर नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ कृभको के चेयरमैन व राज्यसभा सांसद चंद्रपाल यादव ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी संस्कृति जिंदा है। इससे न केवल शारीरिक कसरत होती है। बल्कि दिमागी कसरत भी होती है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल यादव ने कहा कि गांव के लोग जिस तरह परंपराओं का निर्वहन कर रहे है, वे तारीफ के काबिल हैं। इस दौरान बच्चों ने मनमोहक करतब दिखाए। निर्णायक मंडल में शामिल महेश प्रजापति, देवकीनंदन कुशवाहा, महताब सिंह यादव ने विजेताओं की घोषणा की।
विज्ञापन


विजेताओं को मुख्य अतिथि ने शील्ड व नगद राशि देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर राजबहादुर, रामपाल, अतुल यादव, तेजपाल यादव, मनोज यादव, सोनू यादव, विनोद, पिंटू, भाईजी मुलायम सिंह, नानू यादव, भगवतीशरण, अशोक यादव, हरीशंकर, वीरसिंह प्रधान, बबलू प्रधान, सुरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें