फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 नामजद समेत 50 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
एससी-एसटी एक्ट में संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट के फैलसे के विरोध में सोमवार को भारत बंद के दौरान होने वाला प्रदर्शन उत्पात में बदला नजर आया। इससे न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ। बल्कि आम नागरिकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जुलूस में शामिल लोगों ने जिलेभर में कई स्थानों पर तोड़-फोड़ की। यहां तक कि राहगीरों के साथ भी हाथापाई की। जिस पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन ने हंगामा करने वालों के खिलाफ एफआईआर के आदेश किए। अजीतमल कोतवाली पुलिस ने 13 नामजद समेत 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
सोमवार को भारत बंद के दौरान प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे लोगों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा करते हुए लोगों ने तोड़-फोड़ करते हुए शांति व्यवस्था को भंग किया। प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने राहगीरों के साथ हाथापाई व मारपीट भी की और कई स्थानों पर तोड़-फोड़ की। हालात काबू में करने के लिए पुलिस कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। उनके साथ भी हाथापाई की नौबत आई। देर रात पुलिस विभाग के अधिकारी सख्त हुए तो उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस अधिकारियों ने एफआईआर के निर्देश दिए। अजीतमल कोतवाली के एसएसआई विष्णु कुमार गौतम ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश पर कोतवाली में उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिसमें रतनीपुर के नीरज, मलखान, नेता, गौरव, निक्की, राजा, अनिल, भीखेपुर के पप्पू, संजीव, विलावा अड्डा के यशपाल, गगन, जगदीशपुर के अक्षय, राजू के साथ ही 40-50 अज्ञात उपद्रवी भी शामिल हैं। इन सभी लोगों पर भीखेपुर ओवरब्रिज पर हाईवे जाम करना, राहगीरों के साथ मारपीट करना, तोड़-फोड़ करना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, यातायात प्रभावित करने समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एसएसआई ने बताया कि अज्ञात में दर्ज लोगों की तलाश भी की जा रही है। सभी को गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


अजीतमल में चार लोग गिरफ्तार
अजीतमल। अजीतमल क्षेत्र में पुलिस ने चार उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक को पुलिस हिरासत में इलाज के लिए सैफई भेजा है। वहीं कोतवाली में प्रेस फोटोग्राफर संजय उर्फ आशू भदौरिया ने 50 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि समाचार कवरेज करने के दौरान प्रदर्शनकारी उपद्रवियों ने उन पर भी हमला किया और पत्थर फेंके। इस दौरान हमलावरों ने उसका मोबाइल तोड़ दिया और उसके साथ मारपीट भी की। इससे उसे चोटें आईं। कोतवाली एसएसआई विष्णु गौतम ने बताया कि रतनीपुर निवासी नीरज और अज्ञात में दर्ज गौरव निवासी रतनीपुर व संजीव निवासी भीखेपुर को भी गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति लाली को पुलिस हिरासत में इलाज के लिए सैफई भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


नाजिर ने 100 अज्ञात उपद्रवियों पर दर्ज कराया मामला
दिबियापुर थाने में नाजिर कलक्ट्रेट छोटे लाल ने 100 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों ने पांच होर्डिंग तोड़ी और जमकर जिला मुख्यालय पर हंगामा किया। थाना पुलिस ने शीघ्र ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही।


- 13 नामजद समेत 50 अज्ञात उपद्रवियों पर रिपोर्ट दर्ज
- भारत बंद के दौरान हाईवे पर तोड़-फोड़ व हंगामे का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें