फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बसों का अब ऑनलाइन जमा होगा टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। काफी दिनों से रोडवेज की बसों में एडिशनल टैक्स, वाहन टैैक्स, ऑपरेटिव रूट टैक्स के देरी से जमा करने की शिकायत आ रही थी। जिसे शासन ने गंभीरता से लेते हुए अब ऑनलाइन जमा करने की अनिवार्यता कर दी है।
अब रोडवेज की सारी बसों के टैैक्स का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन होने वाला है। इसके लिए एक विशेष प्रकार का सॉफ्टवेयर भी तैयार गया। जिसके जरिए प्रदेश के किसी भी डिपो की बस का नंबर डालकर उसके जमा किए गए। टैक्स का ब्यौरा अधिकारी कम्प्यूटर से ले सकते है।
विज्ञापन



जिसके लिए शासन ने 10 दिनों के भीतर ऑनलाइन फीडिंग कराने निर्देश दे दिए गए है। बता दें कि टैक्स के लिए शासन की ओर से वाहनयूपीएनआईसी.इन नाम का सॉफ्टवेयर शुरू किया गया है। रोडवेज की अधिकतर बसों का टैक्स आठ-आठ माह से नहीं भरा जाता है। जिसमें देरी होने से अधिकारियों ने डिपो एआरएम को कई बार फोन के जरिए अवगत भी कराते थे।
विज्ञापन


एआरटीओ मनोज सिंह ने बताया कि टैक्स को लेकर आ रहीं शिकायतों पर लगाम लगाने के लिए शासन ने इस सॉफ्टवेयर के जरिए टैक्स को ऑनलाइन भरने का नियम शुरू किया है, जिससे पारदर्शिता आएगी।


-रोडवेज बसों का ऑनलाइन जमा होगा टैक्स
-इसके लिए शासन ने तैयार किया विशेष सॉफ्टवेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें