फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में छात्रों को नई तकनीकि की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दो दिवसीय रोबोटिक्स कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। कार्यशाला में इंजीनियर विभु व ऋषभ ने छात्र-छात्राओं को ब्रेड बोर्ड कनेक्टिविटी, औरिनो, डायोड कनेक्टिविटी, थ्री डी प्रिंटर पर कार्य करना, ड्रोन को अंसेबल करना व संचालन करना आदि सिखाया।
विज्ञापन



कार्यशाला के मुख्य अतिथि गुरु नारायण अग्रवाल ने कहा कि ऐसी कार्यशाला समय-समय पर लगनी चाहिए, जिससे छात्रों को नई तकनीक को समझने और सीखने में सुगमता हो सके। विद्यालय के सहप्रबंधक राघव मिश्र ने कहा कि ऐसी कार्यशाला लगाकर भारत सरकार व नीति आयोग ने सुदूर क्षेत्र के छात्रों को उन्नत तकनीक सीखने का अवसर प्रदान किया है। इस अवसर पर विद्यालय के साथ-साथ गेल डीएवी और अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन कुमार अवस्थी, अटल टिंकरिंग लैब के प्रमुख आशीष यादव, अर्पित, उपेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


-दो दिवसीय रोबोटिक्स कार्यशाला का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें