फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए होंगी प्रतियोगिताएं व जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़े, इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिक्षाधिकारियों ने स्कूलों और कालेजों में प्रतियोगिताओं व जागरुकता रैलियों के कार्यक्रम बनाए गए हैं। स्कूलों व कालेजों को दिशानिर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन



जिले में मतदान 29 अप्रैल को होगा। मतदान का प्रतिशत पिछले चुनावों से ज्यादा हो, इसकी कोशिश जारी है। जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश जिलाधिकारी ने शिक्षाधिकारियों को दिए हैं। स्कूलों-कालेजों में 25 मार्च से 28 मार्च तक कार्यक्रम होने हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि नुक्कड़ नाटक, रंगोली, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता से लोगों को जागरूक किया जाए। 26 मार्च को मतदाता जागरुकता रैलियों का आयोजन तहसील स्तर पर किया जाएगा।


जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि ‘मेरा वोट मेरी ताकत’ नामक शीर्षक से निबंध प्रतियोगिता इंटर कालेजों और महाविद्यालयों में की जाएगी। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम सभी कालेजों में होना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे कार्यक्रमों की जानकारी कार्यालय में दें और कार्यक्रम के फोटोग्राफ भी 30 मार्च तक कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-25 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा मतदाता जागरुकता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें