औरैया। जिले में सुरक्षा के लिए खाकी का अमला गुुरुवार को बढ़ गया है। जिले में 237 सिपाहियों ने अपनी आमद दर्ज कराई और उन्हें जिले के विभिन्न थानों में तैनाती के लिए गुरुवार को रवाना किया। देर शाम सिपाही थाने पहुंचे।
जिले में सभी थानों में सिपाहियों की कमी थी।गुरुवार को जिले में 237 नए सिपाहियों ने अपनी आमद दर्ज कराई। गुरुवार की सुबह नवागंतुक सिपाही ककोर मुख्यालय स्थित पुलिस कार्यालय पहुंचे। पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह ने उन सिपाहियों से मुलाकात की और उन्हें दिशा-निर्देश दिए। उनकी परेड का निरीक्षण भी किया। एसपी ने इन सिपाहियों को निर्देशित किया कि वे अपनी ड्यूटी का निर्र्वहन ईमानदारी से करें।
कहा कि खाकी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखा और सुरक्षा करना है। इसके बाद उन्होंने सभी थानों के लिए सिपाहियों को रवाना किया। इस दौरान एसपी ने बताया कि जिले में अपराध को रोकने के लिए उनके पास सिपाहियों की कमी को काफी हद तक पूरा कर लिया गया है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मिले नए सिपाहियों से अपने अभियान को गति मिलेगी। जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से कम हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के मिले 237 सिपाही 2015-16 बैच के हैं, जिन्हें चित्रकूट में छह माह की ट्रेनिंग के बाद जिले में भेजा गया है।
थाना/कोतवाली सिपाहियों की संख्या
अजीतमल 30
सदर कोतवाली 30
दिबियापुर 30
बिधूना 29
अयाना 26
बेला 15
महिला थाना छोड़कर अन्य सभी थानों को मिले 20-20 सिपाही।
-छह माह की ट्रेनिंग के बाद विभिन्न थानों में पहुंचे सिपाही
अमर उजाला ब्यूरो