फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल को एक और डाक्टर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। जिला अस्पताल में सोमवार को नये डाक्टर ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। सोमवार को तीन डाक्टरों ने ओपीडी में बैठकर मरीजों का इलाज किया। वहीं, एक डाक्टर बढ़ने से मरीजों को भी सहूलियत मिली। जिला अस्पताल में मंगलवार कपो मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार कर गया।

सोमवार को जिला अस्पताल में सन्नाटा देखने को मिला था। मंगलवार को एक हजार से अधिक मरीजों ने इलाज कराया। एक नये डा. राजीव निषाद ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके अलावा ओपीडी में डा. पीके कटियार एवं जीपी चौधरी ने इलाज किया। डा. पी.के कटियार ने बताया कि बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम, खासी, दस्त के अधिक मरीज आ रहे हैं। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि वह अपने बच्चों गर्म कपड़े पहनाकर सर्दी से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डा. हीरा सिंह ने बताया कि अब जल्द ही डाक्टर की कमी दूर हो जाएगी। जल्द ही जिला अस्पताल को सात डाक्टर मिलने वाले हैं। इससे मरीजों को भी काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें