फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुगोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गुरू गोविंद सिंह का 351वां प्रकाशोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास संग मनाया गया। सिख समुदाय के लोगों ने शहर में प्रभात फेरी निकालकर गुरुद्वारे में भजन कीर्तन कर लंगर में प्रसाद छका। इस दौरान गुरू गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके उद्देश्य बताए गए।
विज्ञापन


शहर के राठ रोड स्थित गुरुद्वारे में गुरू गोविंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह सिख समुदाय के लोगों ने प्रभात फेरी निकाली। फिर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेका। शहर व आस पास के क्षेत्र के आए रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया।

सुबह से दोपहर तक क्षेत्र में कीर्तन की मधुर धुुनें गूंजती रहीं और श्रद्धालु भक्ति की सरिता में गोेते लगाते नजर आए। इस दौरान सरदार हरजीत सिंह ने गुरु गोविंद सिंह महाराज के जीवन में बारे में कहा कि उन्होंने हमेशा सत्य व धर्म की रक्षा की।
विज्ञापन


दूसरी ओर दोपहर में गुरुद्वारा परिसर में आयोजित लंगर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। इस दौरान सरदार हर्ष भसीन, गुरमीत सिंह, सतनाम सिंह, कमलप्रीत सिंह, हरदेव सिंह, रंजीत सिंह, हरदयाल सिंह, जसवंत सिंह, सरजीत सिंह, तरनजीत सिंह, महेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, प्रीतम कौर, लेखराज सिंह, संदीप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन


शहर के राठ रोड स्थित गुरुद्वारा में हुआ भजन कीर्तन
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लंगर में छका प्रसाद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें