फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में सम्मेलन पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। भाजपा युवा मोर्चा फफूंद मंडल की बैठक गुरुवार को जिला मंत्री अनुज कुमार दुबे के आवास पर हुई। फफूंद के मंडल अध्यक्ष कुलदीप दुबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा युवा मोर्चा की 24 मार्च को औरैया में होने वाले सम्मेलन की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन



बैठक में तय किया गया कि सम्मेलन में फफूंद के करीब 100 युवा कार्यकर्ता पहुंचेंगे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंकुर तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि प्रवेश राणा उपस्थित थे। दोनों अतिथियों ने कहा कि यह सम्मेलन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण होगा। इसमें सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। इसमें लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल भी फूंका जाएगा।


बैठक का संचालन मंडल महामंत्री गौरव कुमार राजपूत ने किया। इस मौके पर गौरव राजपूत, गुड्डू राजपूत, हरगोविंद कुशवाहा, गौरव राठौर, आलोक दिवाकर, मोहित कुशवाहा, अमर प्रताप कुशवाहा, प्रतीक तिवारी, योगेंद्र सिंह व गोपाल कृष्ण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





-बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा बनाई गई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें