अजीतमल (औरैया)। सेंट्रल बैंक की शाखाओं का सर्वर पिछले पांच दिन से खराब चल रहा था। इससे ग्राहक परेशान थे। गुरुवार को यह ठीक हो गया और बैंक की दोनों शाखाओं में कामकाज शुरू हो गया। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली।
सेंट्रल बैंक का सर्वर पिछले पांच दिन से खराब चल रहा था। इससे कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया था। बुधवार को देर शाम आगरा से आई टीम ने सर्वर की खराबी को सही किया। बैंक मैनेजर डीपी सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियोें को अवगत कराने के बाद आगरा से मैकेनिक भेजे गए थे, जिन्होंने गुरुवार की देर शाम बैंक पहुंचकर सर्वर की खराबी को सही किया। सर्वर सही होने के बाद गुरुवार को सुचारु रूप से कार्य किया गया।
-पांच दिन बाद कामकाज शुरू होने से लोगों ने ली राहत की सांस
अमर उजाला ब्यूरो