04एयूआरपी 03-खंदी में पलटी पड़ी स्कार्पियो।
चालक की झपकी से स्कार्पियो पलटी, पांच श्रद्धालु घायल
- कासगंज में बाबा साकार विश्व हरी के आश्रम से लौट रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
फफूंद (औरैया)। फ फूंद-दिबियापुर मार्ग पर सोमवार दोपहर चालक को झपकी आने से एक स्कार्पियो खंदी में पलट गई। जिससे स्कार्पियों सवार सभी छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को दिबियापुर सीएचसी भेजा। जहां से घायल महिला को सैफई रेफर कर दिया गया। सभी घायल फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुर (डेरा बंजारन) के रहने वाले हैं।
ग्राम जैतपुर (डेरा बंजारन) से एक स्कार्पियों गाड़ी में चालक दिनेश सिंह गांव की लीलावती (65), शंकर पाल, शीला देवी, विद्या देवी और उमा देवी को बाबा साकार विश्व हरी के दर्शन करवाने कासगंज के पटियाली ले गये थे। सभी दर्शन कर सोमवार दोपहर वापस घर लौट रहे थे। स्कार्पियो जैसे ही फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर स्थित ग्राम दयाल नगर के पास पहुंची तो चालक दिनेश सिंह को झपकी आ गई। जिससे गाड़ी खंदी में जा गिरी। इससे चालक दिनेश सिंह, लीलावती, शंकर पाल, शीला देवी, विद्या देवी और उमा देवी घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने घायलों को गाड़ी से निकाला और पुलिस को सूचना दी। कस्बा इंचार्ज चंद्रिका प्रसाद यादव ने सभी घायलों को दिबियापुर सीएचसी पहुंचाया। जहां से लीलावती को डॉक्टरों ने गंभीर हालत में सैफई रेफर किया है।