फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठिठुर रही जनता, कागजों में जल रहे अलावा,

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच/कालपी। लगातार बढ़ रही ठंड के साथ अलाव की मांग भी बढ़ गई है। कोंच तहसील प्रशासन की ओर से चार स्थानों पर ही अलाव जलवाए गए हैं। सड़कों पर रात बिताने वालों को इधर, उधर भटकना पड़ रहा है। यही हाल कालपी तहसील का भी है। यहां पूरी रात यात्री रेलवे और बस स्टेशनों पर ठिठुरते देखे जा सकते हैं। लोगों का कहना है कि अलाव में तो कंजूसी बरती जा रही है, साथ ही रैन बसरे में भी कोई इंतजाम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


कोंच प्रतिनिधि के मुताबिक कड़ाके की सर्दी के वक्त बीस से बाइस स्थानों पर अलाव लगाने की व्यवस्था अब तक होती रही है। इस बार अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं दिख रहा है। तहसील प्रशासन के सूत्र बताते हैं कि पिछले तीन दिनों से चार स्थानों पर अलाव लगाए गए हैं, जबकि पालिका प्रशासन ने अभी तक अलाव की सुध लेना ही मुनासिब नहीं समझा है।

चेयरपर्सन डॉ सरिता वर्मा का कहना है कि दो एक दिन में अलाव जलवाने के निर्देश सेनेटरी इंस्पेक्टर अभयसिंह को दिए गए हैं। तहसील प्रशासन की ओर से कैलिया बस स्टैंड, कांशीराम कालोनी, मारकंडेश्वर तिराहा, रेलवे स्टेशन, सीएचसी कोंच, चंदकुआ चौराहा तथा गल्ला मंडी गेट पर अलाव जलवाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


हकीकत यह है कि सिर्फ कांशीराम कालोनी में ही 19 दिसंबर से अलाव की लकड़ी डाली जा रही है, बाकी सब कागजों में जल रहे हैं। इस बाबत एसडीएम सुरेश सोनी का कहना है कि वह स्वयं इस मामले को देखेंगे और जहां गड़बड़ी होगी वहां कार्रवाई भी की जाएगी।

कालपी प्रतिनिधि के मुताबिक, पिछले दो दिन से गलन भरी ठंड के बावजूद प्रशासन गरीबों की सुध नहीं ले रहा है। अभी तक किसी भी सार्वजनिक जगह पर अलाव नहीं जलवाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेलवे स्टेशन बस स्टाफ सहित किसी भी सार्वजनिक जगह पर अलाव नहीं जलवाए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर तो यात्रियों को ऐसी सर्दी में जमीन पर लेटकर रात गुजारनी पड़ रही है। अलाव जलवाने को लेकर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई इंतजाम न किए जाने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन


पालिका ने नहीं ली सुध, रेलवे स्टेशन-बस अड्डों का बुरा हाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें