फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जमाफी के प्रमाण पत्र पाकर खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिलाधिकारी मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में शुक्रवार को बंशीधर महाविद्यालय में 500 किसानों को दूसरे चरण के कर्जमाफी के प्रमाण पत्र बांटे गए तो किसानों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि सांसद भानू वर्मा ने किसानों से कहा कि कर्जमाफी से जहां आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा वहीं कर्ज देने के चिंता से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन


सांसद भानू वर्मा ने कहा कि सरकार ने किसानों से जो वादा किया था, उसे निभाया। पार्टी में किसानों का हित सर्वोपरि है। यही वजह है कि जिले के किसानों को शत प्रतिशत कर्जमाफी का लाभ दिया गया, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अन्ना प्रथा पर कहा कि इससे किसानों को मुक्ति दिलाने के लिए जल्द ही जिले में गो शालाएं बनवाई जा रही हैं।

जिलाधिकारी मन्नान अख्तर ने कहा कि सरकार कर्जमाफी से किसानों को लाभ मिला है। ऐसे ही दर्जनों योजनाएं किसानों के हितों को देखकर चलाई जा रही है। जिसमें कृषक फसल बीमा प्रमुख है। जिससे किसान को फसल नुकसान का मुआवजा मिलता है। पहले 50 प्रतिशत नुकसान पर फसल बीमा का लाभ मिलता था, लेकिन अब 33 प्रतिशत नुकसान पर भी किसानों को लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन


विधायक गौरशंकर वर्मा ने भी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने कहा कि योगी सरकार के पांच माह के कार्यकाल से सभी वर्ग संतुष्ट है। सरकार ने हर वर्ग को कुछ न कुछ देने की कोशिश की है। इस दौरान उपजिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, तहसीलदार बृजेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन


-दूसरे चरण में 500 किसानों को मिला कर्जमाफी का लाभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें