फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी में गिरफ्तार दो महिला सहित 14 जेल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के थाने फफूंद, अजीतमल व औरैया की पुलिस ने गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

रिमांड मजिस्ट्रेट ने इन सभी आरोपियों और पांच अन्य मामलों में गिरफ्तार 19 लोगों को जिला कारागार इटावा भेज दिया।
माह के दूसरे शनिवार को अवकाश के बावजूद कचहरी में खासी भीड़ रही। थाना फफूंद पुलिस ने उप्र गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम में अनीशा बेगम, रजिया बेगम, मो. गुलफान, राजा उर्फ मो. रजा, हमीद उर्फ मन्नू, शकील, अकील, इरशाद, सोनू दास व आमिर सहित दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अजीतमल पुलिस ने कलीम, हासिफ, रऊफ और औरैया पुलिस ने आसिफ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
रिमांड मजिस्ट्रेट सीजेएम डॉ. सुरेश कुमार ने 14 आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर जेल भेज दिया।
वहीं औरैया पुलिस ने हत्या में गिरफ्तार बालकराम उर्फ पप्पू, रामराज उर्फ अजय व खिलानी देवी, प्राणघातक हमले में जानसन उर्फ आनंद, फफूंद पुलिस के गैर इरादतन हत्या के आरोपी गिरीशचंद्र सहित 19 लोगों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें