फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासंग्राम के दौरान लोगों में दिखा विकास के नाम पर गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिले के विकास में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गुणगान किया तो वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने जिले के विकास को अपनी उपलब्धि बताते हुए भाजपा सरकार को विकास विरोधी बताया।
विज्ञापन



शहीद पार्क मेें औरैयावासियों का मूड जाना गया। अमित विसरिया ने कहा कि गांव में विकास हुए। जहां वह पढ़ाते हैं वहां विकास देखने को मिला। अजय शुक्ल ने कहा कि वोटर मोदी जी पर फिदा है, लेकिन सांसद गुमशुदा हैं। भीड़ ने विकास तो होने की बात कही, लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होने की बात कही। शिक्षा के क्षेत्र में आईटीआई न होने का रोना रोया। पब्लिक ने सांसद व विधायक पर पब्लिक मीटिंग न करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने परिहार टोला में सालों से पानी की समस्या को बताते हुए विकास न होने की बात कही।

महिलाओं ने कहा कि सड़कों का हाल बेहाल है। कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता ने विकास जो भी हुआ है वह पिछली सरकारों में हुआ है। संजीव गुप्ता ने कहा कि सांसद के दर्शन दुर्लभ हैं, उनके लापता के पोस्टर लग चुके हैं। शिक्षक राशिद सिद्दीकी ने कहा कि माननीय अपना तनख्वाह बढ़ाने में लगे हैं लेकिन कर्मचारियों का ध्यान नहीं रख रहे हैं। प्रसपा नेता जितेंद्र यादव , प्रदेश सचिव रज्जन तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास के नाम पर सिर्फ गाय और मंदिर छाया है। सभासद छैय्या त्रिपाठी ने कहा कि बेरोजगारी के चलते लोग परेशान हैं। आनंद नाथ गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अभियान चला है।सपा जिलाध्यक्ष रामलखन प्रजापति और बसपा जिलाध्यक्ष इंद्रेश शाक्य ने कहा कि जिले के विकास में दोनों पार्टियों ने ही काम किया। जनता के सवालों के जवाब भाजपा नेताओं से मिल सकते थे, लेकिन भाजपा नेता और कार्यकर्ता वहां मौजूद भीड़ का आक्रोश देखते हुए दूरी बनाए रखी। इस दौरान सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष गौरव यादव, चीकू यादव, अवधेश भदौरिया, डा. सक्षम सेंगर, कांग्रेस से शिवशंकर लाल दुबे, आनंद नाथ गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि कई पार्टियों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-शहीद पार्क में महासंग्राम के दौरान दिखा लोगों में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें