फफूंद (औरैया)। फफूंद देहात के मजरा ग्राम फक्कड़पुर में मां सरस्वती शिक्षा निकेतन में आईआईटी मुंबई राज्य परियोजना द्वारा स्टडी सौर ऊर्जा लैंप रियायती दर पर दिए गए।
कक्षा एक से 12 तक के 250 छात्र-छात्राओं को 100 रुपये में सौर ऊर्जा लैंप दिया गया। वास्तविक मूल्य 700 रुपये है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार पाल ने छात्र-छात्राओं से कहा कि अब नित्य सौर ऊर्जा लैंप से पढ़ाई करना है।
इस मौके पर रघुवीर सिंह, महेंद्र, अब्दुल, आलोक, जुनेद, आशुतोष, भारत सिंह, पुष्पेंद्र, नीलेश आदि लोग उपस्थित रहे।
- वास्तविक मूल्य 700 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो