फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। ऐसी भीषण गर्मी में कांशीराम कालोनी के बाशिंदे एक-एक बूंद पानी को परेशान हैं। पानी की किल्लत को लेकर महारानी लक्ष्मीबाई महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराधा कठेरिया के नेतृत्व में करीब आधा सैकड़ा महिलाओं बच्चों एवं पुरुषों ने अपने-अपने घरों से खाली बर्तन सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते यहां के बाशिंदे एक-एक बूंद पानी को परेशान हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। गौरतलब है कि कालोनी के लिये अलग से एक ट्यूबवेल स्थापित है जो फिलहाल जल निगम के अधीन है और जेई अपने हिसाब से स्थानीय व्यक्ति को बतौर ऑपरेटर तैनात किए हैं।

लेकिन ऑपरेटर शायद ठीक ढंग से ट्यूबवेल की सप्लाई नहीं दे पा रहा है जिसके चलते पानी की किल्लत पैदा हो गई है। आवासीय ब्लॉकों के सामने स्थापित अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े होने से समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराधा कठेरिया ने कहा है कि कांशीराम कॉलोनी के लोग पानी के लिए काफी समय से परेशान हैं लेकिन आज तक किसी अधिकारी या फिर किसी नेता ने सुध नहीं ली।

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा सभी कालोनीवालों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र पानी की समस्या का समाधान किया जाए, अन्यथा महिला मोर्चा सड़कों पर आकर आंदोलन करेगी। इस मौके पर नजारा, रामजानकी, मुन्नी, मातादीन, लज्जावती, छुन्ना, ऊषा, मालती, कुंती, विनीता, विट्टल, सगुना, गुड्डी, नीलम, उमा, अर्चना, मुन्ना, पुष्पा, चांदनी आदि मौजूद रहीं। इस संबंध में जेई धर्मेंद्र का कहना है कि सप्लाई लाइनों में तीन चार लीकेज हैं जिसके चलते सभी घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है, तीन दिन में लीकेज ठीक करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन



मोहल्लेवालों ने दी चेतावनी, पानी न मिला तो आंदोलन
कांशीराम कालोनी में महीनों से पानी की है घोर किल्लत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें