फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद में भाजपा के 49 प्रत्याशियों में सिर्फ पांच सभासद बनें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। जिले में एक नगर पालिका और छह नगर पंचायतें हैं। भाजपा ने इस बार के नगर निकाय के चुनाव में सदस्य पदों के लिए भी चिह्न का आवंटन किया था। भाजपा ने जिले की इकलौती नगर पालिका में 16 प्रत्याशियों को चिह्न आवंटित किए थे। इसमें से मात्र एक प्रत्याशी ने कमल खिला सका। वहीं जिले की छह नगर पंचायतों में 33 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया, जिसमें से तीन प्रत्याशी ही जीत हासिल कर सके।

जिले की इकलौती नगर पालिका में सभासद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 25 वार्डों में से 16 प्रत्याशियों को सिंबल देकर चुनाव मैदान में उतारा था। औरैया नगर पालिका में सत्तेश्वर पश्चिमी से भाजपा से लड़ रहे राहुल गुप्ता ही कमल खिला पाया, शेष सभी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत बिधूना में पांच सदस्यों ने टिकट लेने से इंकार कर दिया था। यहां पर दस में मात्र दो प्रत्याशी ही जीत हासिल कर सके।
विज्ञापन


इसी प्रकार फफूंद नगर पंचायत से भाजपा ने 13 सदस्यों को चुनाव मैदान में उतारा था। यहां पर वार्ड नंबर सात से प्रबल शर्मा जीत हासिल कर पाए और बाकी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। यहां पर भी निर्दलीय प्रत्याशी ही हावी होते नजर आए। नगर पंचायत अजीतमल-बाबरपुर में भाजपा ने आठ सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा था। यहां पर भी एक प्रत्याशी ही जीत पाया। शेष सात प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, नगर पंचायत अटसू एवं अछल्दा में किसी भी सदस्य पद के प्रत्याशी को भाजपा की ओर से सिबंल नहीं मिला था।
विज्ञापन


दिबियापुर नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं, जिसमें से भाजपा ने एक प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा था, वह भी हार गया है। पूरे जिले में सदस्य पद पर अधिकतर निर्दलीय प्रत्याशियों का ही कब्जा होता नजर आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें