फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह की साली सपा प्रत्याशी से हारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। सपा से टिकट न मिलने पर बगावत कर बिधूना नगर पंचायत से मैदान में उतरी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की साली व पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता की पत्नी कल्पना गुप्ता को हार का मुंह देखना पड़ा। शिवपाल ने भी आकर उनके पक्ष में वोट मांगे थे। इसके बाद भी उन्हें सपा प्रत्याशी अमित बाथम ने करारी हार दी। शिवपाल के आने पर अखिलेश यादव ने जो रणनीति बनाई वह सफल हुई।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की साली व पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस की पत्नी कल्पना गुप्ता ने नगर पंचायत बिधूना सीट से अध्यक्ष पद के लिए सपा से टिकट मांगा था। मगर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें टिकट न देकर अपने सामान्य कार्यकर्ता अमित बाथम को टिकट दे दिया। इससे पहले विधानसभा चुनाव में कल्पना के पति प्रमोद गुप्ता का सिटिंग विधायक होने के बाद भी टिकट कट गया था। इस बार पत्नी का टिकट कटने से नाराज प्रमोद गुप्ता ने अपनी पत्नी कल्पना गुप्ता को निर्दलीय मैदान में उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्पना गुप्ता के पक्ष में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भी आकर वोट मांगे। इससे कयास लगाए जा रहे थे कि सपाई खेमे में बंट जाएंगे। मगर अखिलेश यादव ने कुछ सपाइयों को लखनऊ बुलाकर जो रणनीति बनाई वह सफल हो गई। आज जब परिणाम आया तो सपा के अमित बाथम को 3033 वोट, भाजपा के आदर्श मिश्रा को 2575 व कल्पना गुप्ता को 2452 वोट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें