फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शिव बरात के साथ हुआ 13 दिवसीय रामलीला का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। टीकुर स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार से रामलीला का शुभारंभ हो गया। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में 128 वर्ष पुरानी रामलीला के पहले दिन शिव बरात निकली। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए। पुलिस भी मुस्तैद रही।
विज्ञापन


एरवा टीकुर के प्रधान व श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सरमन सिंह ने बताया कि बुजुर्गों ने एक सदी पहले रामलीला की नींव रखी थी। तब से 128 वर्ष हो चुके हैं, हर साल इसका आयोजन हो रहा है। इस 13 दिवसीय आयोजन में सभी ग्रामवासी व क्षेत्रवासियों का सहयोग होता है। इस बार रामलीला का मंचन कानपुर नगर, कानपुर देहात, बांदा, हमीरपुर समेत कई जनपद के चुनिंदा कलाकार मंचन करेंगे।
मंगलवार को निकली शिव बरात में भगवान भोलेनाथ की झांकी के साथ, भगवान गणेश, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम व उनके साथ लक्ष्मण व मां सीता, माता सरस्वती, माता काली की मनमोहक झांकियों का ग्रामीणों ने दर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं माताओं-बहनों ने झांकियों पर पुष्प वर्षा कर व घरों से निकलकर पावन आरती और भोग लगाकर बारात का स्वागत किया। थाना प्रभारी निरीक्षक संतप्रकाश पटेल ने भगवान गणेश, भगवान भोलेनाथ समेत सभी झांकियों को तिलक लगाकर और पावन आरती कर भोग लगाया। आए हुए बरातियों को प्रसाद वितरण किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाजसेवी अभय सेंगर, मंडल अध्यक्ष भाजपा हरीनारायण तिवारी, प्रबंधक पदमनारायन तिवारी, मंटू तिवारी, मोहित कुशवाह, शिवम पोरवाल, अरुण कुशवाह, गौरव गुप्ता, वीरेंद्र यादव, चंद्रशेखर गुप्ता, मनोज शर्मा, रानू तिवारी, रोहित तिवारी, सचिन गुप्ता, रमाकांत कटियार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें