16 मार्च से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। जिले के 129 केंद्रों पर 3500 कक्ष निरीक्षकों को नियुक्त किया जाना है। इसमें 1300 कक्ष निरीक्षकों को परिषदीय स्कूल से लिया जाना है। परिषदीय स्कूलों से इसका डाटा लिया जा रहा है।
बोर्ड परीक्षा के लिए जिले को चार जोन में बांटा गया है। इन जोनों की निगरानी के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। अभी तक कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इन परीक्षा केंद्रों के लिए 3500 कक्ष निरीक्षकों की जरूरत पड़ रही है। विभाग के पास अभी इतने शिक्षक व कर्मचारियों की संख्या नहीं है। इस कारण 1300 शिक्षकों को परिषदीय स्कूलों से लिया जा रहा है।
अभी तक बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं व प्रश्नपत्रों का वितरण केंद्र व्यवस्थापकों को किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 129 केंद्रों में कुल 3500 कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे। 1300 बाह्य कक्ष निरीक्षकों की सूची भेजी गई है। जरूरत पड़ने पर संख्या बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा सचल दल नियुक्त किए गए हैं। एक कक्षा में दो कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है। साथ ही चार जोनल और 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में हर केंद्र पर एक उड़नदस्ता तैनात
बंद रहेंगी फोटोकॉपी की दुकानें
बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्र के आसपास फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। इसके लिए डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सूचना दे दी है।
बोर्ड परीक्षा के कुल परीक्षार्थी -58,561
हाईस्कूल में कुल परीक्षार्थी-30919
छात्र -17956
छात्राएं-12963
इंटर में कु ल परीक्षार्थी-27642
छात्र-16053
छात्राएं-11589