फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनंदन के शौर्य पर छात्रों ने गाए मंगल गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जांबाज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन की देश वापसी पर प्राथमिक विद्यालय बरीपुर माफी में शौर्य दिवस मनाया गया। जिसमें बच्चों ने गीत गाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। जिले में कई स्थानों पर होली पहले आतिशबाजी चलाकर लोगों द्वारा खुशी का इजहार किया जा रहा है। बरीपुर माफी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने धूमधाम से मनाया। बच्चों ने ढोलक गीत गाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर बच्चे झूमते हुए भी दिखे तो ग्रामीणों ने भी शिरकत की।


स्कूली बच्चों ने ढोलक की थाप पर मंगलगीत गाकर माहौल को पूरी तरह देशभक्ति मय बनाया। कार्यक्रम के दौरान बीच-बीच में बच्चे वंदे मातरम्, जय हिंद, भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिबियापुर में लड़ैयापुर में ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकाली, जो देवराव, हरचंदपुर होते हुए रामगढ़ में बिधूना रोड पर समाप्त हुई। शैलेंद्र सिंह भदौरिया, अमर सिंह, पूर्व सैनिक सर्वेश, गयाराम, सुनील, भानु प्रताप, अमित प्रताप, राहुल ठाकुर, अनुरुद्ध प्रताप सिंह, अजय, अंकुर, अजीत भदौरिया, अमित राजपूत, विनय दुबे, विशाल पालीवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

-ग्रामीणों ने निकाली तिरंगा यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें