कस्बे में दुकानों के बाहर काउंटर लगाने पर सीओ ने चालान काट दिया। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया।
जिले में सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक व मिठाई की दुकानें ख
ोलने का दिन होने से सुबह से ही व्यापारियों ने दुकानें खोल दी थी। दोपहर 12 बजे सीओ बिधूना मुकेश प्रताप पहुंचे और काउंटर दुकानों के बाहर देख चालान काटने शुरू कर दिए। इनमें कई ऐसे दुकानदार हैं
जिनकी दिनभर की कमाई दो सौ रुपये ही होती है। पुलिस ने पांच रुपये से लेकर दस हजार रुपये तक के चालान काटे। एक दुकानदार का चालान दस हजार रुपये का काट दिया।
दुकानदारों का कहना है कि इतनी कमाई तो महीनेभर में भी नहीं होती है। इससे आक्रोशित दुकानदारों ने कस्बे का हरीगंज बाजार, सराय बाजार बंद कर दिया। दुकानदारों ने बताया पुलिस ने दुकानों के काउंटर अंदर करने के लिए कोई एनाउंसमेंट भी नहीं किया। कई लोगों को रसीद भी नहीं दी।