फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अछल्दा में सामान्य सीट से कई दावेदारो को मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अछल्दा (औरैया)। नगर निकाय चुनाव के लिए अछल्दा नगर पंचायत की सीट सामान्य कर दी गई है। इससे कई दावेदारों को फिर से मैदान में उतरकर ताल ठोकने का मौका मिलेगा।


नगर निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी हो चुकी है। अछल्दा नगर पंचायत की सीट सामान्य रहेगी। ऐसे में हर जाति वर्ग के लोगों को चुनाव में अपनी दावेदारी ठोकने का मौका मिलेगा। अछल्दा नगर पंचायत का गठन 1971 में हुआ था। जिसके बाद हुए चुनाव में बड़ी हवेली से लाल दिग्विजय सिंह 1971 से 1977 तक चेयरमैन रहे। इसके बाद 1988 में हुए चुनाव में लाल दिग्विजय सिंह फिर चेयरमैन बने। इनका कार्यकाल 1994 तक रहा। वह लगातार तीसरी बार 1995 से 2000 तक के कार्यकाल के लिए चेयरमैन बने। 2000 में छोटी हवेली से माधुरी सिंह गौर चुनी गईं। सामान्य सीट होने पर 2006 के चुनाव में शैलेंद्र गुप्ता चेयरमैन बने। जिसके बाद से चेयरमैन की सत्ता में लगातार बदलाव देखने को मिलने लगा और 2012 में पहली बार अछल्दा नगर पंचायत की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दी गई। इस पर 2012 में राजेश पोरवाल चेयरमैन बने एक बार फिर सीट सामान्य होने इस बार भी कई दावेदार तो चुनाव मैदान में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




1971 में अछल्दा नगर पंचायत के गठन के बाद से लगातार सीट सामान्य ही रही। सिर्फ एक बार ही 2012 में सीट को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था जिसमें राजेश पोरवाल ने चुनाव जीता था। अछल्दा नगर पंचायत में लगातार सीट सामान्य होने से हवेली से लगातार चार बार चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवार चुना गया।

-इस बार का चुनाव होगा दिलचस्प, कई दावेदार ठोकेंगे ताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें