फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण गोष्ठी के साथ मरीजों की जांच की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। दिल्ली की एसोसिएशन आफ इंवायरमेंट संस्था के तत्वावधान में बाबा ब्रह्मदेव मेला जमौली में स्वास्थ्य शिविर व पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों की जांच कर बदलते परवेश में लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक डॉ. शालिनी गुप्ता ने मेले में आए लोगों और महिलाओं की जांच कर चिकित्सीय परामर्श दिया। उन्होंने लोगों से बदलती जीवन शैली के साथ स्वस्थ रहने के तौर तरीके बताए। उन्होंने बताया कि हम सभी को प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से बचना चाहिए।

प्रकृति की दी हुई प्राकृतिक संपदा को अपने व आने वाली पीढ़ी के लिए संरक्षित करके रखना होगा, तभी सही मायने में स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ भारत की परिकल्पना साकार हो सकेगी। कार्यक्रम में जमौली प्रधान गोपीचंद्र यादव, जेपी गुप्ता, बसंत कुमार, प्रीती गुप्ता, अरुण यादव, सुरेंद्र सिंह, जीतू शर्मा, अनिल राजपूत, भरत, महेंद्र राजपूत व भूरे यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें