फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दर्शन के साथ नये साल की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। नये साल का जश्न रविवार को लोगों ने देव दर्शन के साथ शुरू किया। शहर ही नहीं बीहड़ स्थित मां मंगलाकाली के दरबार में सुबह से लेकर देरशाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नये साल की जश्न भी रविवार को जगह-जगह लोगों ने मनाया।
विज्ञापन


शहर के महावीरगंज स्थित मां काली देवी, शीतला माता मंदिर, फूलमती मंदिर, नरायनपुर स्थित गमा देवी मंदिर पर ही नहीं बल्कि शहर से पांच किलो मीटर दूर मां मंगला काली मंदिर और देवकली मंदिर पर भक्तों की भीड़ देखने को मिली। बीहड़ स्थित मंदिरों पर भी देरशाम तक भीड़ दिखायी दी। इसके साथ ही नये साल की शुभकामनायें देने के लिए लोगों ने फोन व एसएमएस का प्रयोग किया। इस दौरान नेटवर्क फेल होने से बार-बार फोन कटने से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें