फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किसान दुर्घटना बीमा में चयनित 11 लाभार्थियों को मिले चेक

Mon, 16 Jun 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। तहसील सभागार में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना में 11 लाभार्थियों को सहायता राशि दी। प्रत्येक लाभार्थी को पांच-पांच लाख रुपये की चेक प्रदान की गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कृषक बीमा योजना के अंतर्गत बिधूना तहसील सभागार में कार्यक्रम हुआ। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, ऋषि पांडेय और रिया शाक्य ने क्षेत्र में बीते दिनों विभिन्न दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।
जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने कहा कि यह राशि उन परिवारों के लिए कुछ हद तक मरहम का काम करेगी। जिन्होंने परिवार के मुखिया व बेटों को खोया है। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया, तहसीलदार जितेश वर्मा, नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा, प्रभारी रजिस्ट्रार कानूनगो रविकांत दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें मिला योजना का लाभ

दुर्घटना बीमा मिलने वाली लाभार्थियों में पुष्पा निवासी वाऊखेड़ा (इटैली), जरीना बेगम निवासी सिरयावा, गीता देवी निवासी रामपुरा बरौनाकलां, शिवांगी निवासी हरनागरपुर, कुसुम कुमारी निवासी आर्यनगर, पूजा देवी निवासी कुर्सी, नीलम देवी निवासी जीतापुर्वा करौली, सावनश्री निवासी कटैया, कीर्ति निवासी उमरैन, रामश निवासी गुलालपुर, नीलम निवासी धर्मपुर ज्ञानी व नीतू देवी निवासी इटैली को चेक सौंपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें