फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं की जागरूकता के लिए आयोग ने किए एप लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पारदर्शिता और मतदाताओं की जागरुकता के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने कई ऐप लांच किए हैं। इनसे आम आदमी आयोग को चुनावी गड़बड़ियों की सूचना भी दे सकते हैं। ऐप निर्वाचन की घोषणा तिथि से प्रभावी है। इन मोबाइल ऐप के साथ ही आयोग ने किसी प्रकार की मदद के लिए हेल्प लाइन नंबर 1950 जारी किया है।
विज्ञापन


सी-विजिल -
नेताओं की तरफ से गैर कानूनी दस्तावेज बांटने, भ्रष्टाचार और विवादित बयानों की शिकायत सहित अन्य गड़बड़ियां रोकने के लिए बनाया गया है। कोई भी एंड्रायड फोन यूजर इस ऐप के जरिए चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी दे सकता है। इस पर शिकायत का निस्तारण 100 मिनट के अंदर आयोग द्वारा कराया जाएगा।

एनवीएसपी -
औरैया। नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल (एनवीएसपी) भी वोटर हेल्पलाइन ऐप की तरह कार्य करेगा। इसमें नए वोटरों का रजिस्ट्रेशन, वोटर लिस्ट में नाम ढूंढना, संशोधन, के साथ मतदाता अपने नाम को खोज सकते हैं। इससे देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य चुनाव आयोग से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की जा सकेंगी।
विज्ञापन



ईटीपीबीएएस
औरैया। इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट्स ऐप सर्विस (वोटरों के लिए) है। इसमें सर्विस मतदाता रिकार्ड आफिस से डाक मतपत्र प्राप्त कर अपना मत रिकार्ड कर उसे डाक द्वारा वापस रिटर्निंग अफसर को भेजेंगे। डाक मतदान की प्रक्रिया अब पहले के मुकाबले आधे से भी कम समय में पूरी होगी। इसमें विशेष क्यूआर कोर्ड मुद्रण की भी व्यवस्था है।

स्वीप और सीपीआर -
औरैया। यह ऐप मतदान के प्रति जागरुकता लाने के लिए है। चुनाव संबंधी अन्य जरूरी जानकारियों को जानने के अलावा इसमें मतदान के महत्व को बताया जा रहा है। दूसरी ओर सीपीआर ऐप मतदान के दौरान केंद्रों अथवा बूथों पर जरूरत पड़ने पर लोगों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने से संबंधित है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें