औरैया। राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान की युवा टीम गुरुवार को कश्मीर के लिए रवाना हुई। टीम को रवाना करने से पहले संस्था की महिला व अन्य पदाधिकारियों ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया।
गुरुवार को राष्ट्रीय मानवधिकार सुरक्षा संस्थान भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम विश्नोई के साथ औरैया की युवा टीम कश्मीर के लिए रवाना हुई। यह टीम शुक्रवार को दिल्ली स्थित रामलीला मैदान पहुंचेंगी। वहां कई जिलों की टीम के साथ कश्मीर के लिए रवाना होंगे। पुलवामा हमले के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम विश्नोई ने 15 मॉर्च को कश्मीर जाने का निर्णय लिया था।
उसके बाद कई पाकिस्तानी नंबरों से उन्हें धमकियां आईं। इसकी शिकायत उन्होंने औरैया पुलिस अधीक्षक से की थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम विश्नोई के साथ मंडल महासचिव अरुण कुमार गुप्ता, सलिल सोनी, सागर गुप्ता, पंकज गुप्ता, राजन गुप्ता औरैया से रवाना हुए। इस मौके पर संस्थान के पदाधिकारियों में विशाल पोरवाल, विपुल चौहान, संजीव पोरवाल, रामचंद्र विश्नोई, रोहित उपाध्याय, दीपक विश्नोई, अवधेश पोरवाल, एकता गुप्ता सर्वेश कुमारी, ईशा, मीना चड्डा, माया सिंह, दिव्या पांडेय, नेहा पोरवाल, अर्चना पोरवाल, राजेश्वरी गुप्ता, जशपाल कौर, ऋचा विश्नोई, प्रिया आदि लोगों ने तिलक कर कार्यकर्ताओं की विदाई कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
-राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान की युवा टीम कश्मीर रवाना
अमर उजाला ब्यूरो