फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर बाजार में लगा रहा भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नहर बाजार में सोमवार को भीषण जाम लगा रहा। जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घंटों बाद पहुंची थाना पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही। जाम खुलता न देख थाना प्रभारी निरीक्षक हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत कर जाम को खुलवाया और बाद में कस्बा की बहरे वाली पुलिया पर खड़े होकर औरैया की ओर जा रहे वाहनों को रामगढ़ की ओर मुड़वा दिया। उन्होंने दो सिपाहियों की ड्यूटी लगा आदेश दिया कि कोई भी भारी वाहन नहर पुल से नहीं गुजरेगा क्योंकि नहर पुल की मियाद पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

नहर पुल पर बाइक सवारों के जल्दबाजी के निकलने के प्रयास में भीषण जाम लग गया। देखते ही देखते थोड़ी ही देर में वाहनों की लंबी कतार ओवरब्रिज तक पहुंच गई। जबकि बीच में कई राहगीर घंटों फंसे रहे। जाम लगने से व्यापारियों की दुकानदारी चौपट हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम को खुलवाया और प्रभारी थाना निरीक्षक बलिराज शाही ने सिपाहियों को आदेश दिए है कि नहर पुल के ऊपर से कोई भारी वाहन नहीं गुजरेगा क्योंकि नहर पुल की मियाद पूरी हो चुकी है। बताते चलें पहले से ही नगर में सुबह आठ से शाम आठ बजे तक नो इंट्री है। फफूंद चौराहे पर भी थाना पुलिस ने सख्ती से बड़े वाहन रुकवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें