फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मेधावियों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका इंटर कालेज और एसबीएस मेमोरियल भारतीय विद्यालय का सालाना उत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सांसद निधि से निर्मित कक्ष एवं बरामदा का लोकार्पण हुआ। छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से संचालित छात्रवृत्ति और विभिन्न पुरस्कार का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया।
विज्ञापन



कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अशोक दोहरे ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने प्रबंध समिति की ओर से महान विभूतियों की स्मृति में संचालित आधा दर्जन से अधिक छात्रवृत्तियों के चेक विद्यालय के हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को प्रदान की। साथ ही वर्ष पर्यंत विद्यालय स्तर पर होने वाली खेलकूद एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिंह्न और मेडल देकर सम्मानित किया। इससे पहले सांसद ने भारतीय विद्यालय इंटर कालेज परिसर में सांसद निधि से निर्मित कक्ष और बरामदे का लोकार्पण किया।


कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण पर नृत्य नाटिका सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के सदस्य श्री नारायण त्रिपाठी व संचालन अमरेश शुक्ला ने किया। प्रबंधक सौरभ भूषण शर्मा और प्रधानाचार्या गीता चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। वार्षिकोत्सव में उत्कृष्ट अध्यापिका के लिए अनुज्ञा चतुर्वेदी, उत्कृष्ण लिपिक के रूप में पुष्पेंद्र सेंगर और विमल शर्मा को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य गोपाल मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-धूमधाम से मनाया गया स्कूल का वार्षिकोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें