अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने नगर में वाहन जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
जिला अस्पताल में अपराह्न दो बजे के बाद विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों की बैठक हुई। लंबित समस्याओं का निराकरण न होने व सरकार के मनमाने आदेशों की आलोचना की गई। वक्ताओं ने कहा कि लंबित समस्याओं का निराकरण न हुआ तो कर्मचारी कलमबंद हड़ताल करेंगे। कर्मचारियों ने वाहन जुलूस निकाला। जो शहर के सुभाष चौक, दिबियापुर रोड होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचा। यहां कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने, संविदा कर्मियों को सरकारी नौकरी देने, 50 वर्ष होने पर जबरन सेवानिवृत्त करने संबंधी 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
इस मौके पर इस मौके पर कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, अशोक सिंह, डा. प्रमोद त्रिपाठी, अशोक सिंह, डा.भूपेंद्र सिंह चौहान, घनश्याम गुप्ता, ज्ञान सिंह, शिवशंकर पाल, अवधेश सिंह, देवेंद्र यादव, नागेंद्र कुमार, सुरेंद्र गौतम, ज्योति, मनीषा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।